ट्रेलर ने गश्ती वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

Updated at : 11 Jun 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर ने गश्ती वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

मुरी-गोला मार्ग पर गश्ती के दौरान मंगलवार को मुरी ओपी के पुलिस वाहन को ट्रेलर ने धक्का मार दिया. इस हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. घायलों में चालक विलास झा एवं सिपाही सृष्टिधर महतो शामिल है.

विज्ञापन

सिल्ली.मुरी-गोला मार्ग पर गश्ती के दौरान मंगलवार को मुरी ओपी के पुलिस वाहन को ट्रेलर ने धक्का मार दिया. इस हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. घायलों में चालक विलास झा एवं सिपाही सृष्टिधर महतो शामिल है. चालक के हाथ और सिपाही के सिर पर चोट लगी है. वहीं हादसे में एसआइ दिवाकर कुमार, हवलदार अजीत प्रसाद बाल-बाल बच गये. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. बताया जाता है कि पुलिस गाड़ी गश्ती के दौरान कुतरु के समीप थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने वाहन को धक्का मार दिया और फरार हो गया. घायलों को तुरंत सिल्ली में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने ट्रेलर को मुरी फैक्ट्री मोड़ के पास पकड़ा. ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola