ePaper

जोन्हा, हुंडरू व सीता फॉल में उमड़े पर्यटक

Updated at : 04 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
जोन्हा, हुंडरू व सीता फॉल में उमड़े पर्यटक

नववर्ष के पहले रविवार को अनगड़ा प्रखंड में स्थित पर्यटन स्थलों पर 75 हजार सैलानियों ने पिकनिक व जमकर मस्ती की

विज्ञापन

अनगड़ा.

नववर्ष के पहले रविवार को अनगड़ा प्रखंड में स्थित पर्यटन स्थलों पर 75 हजार सैलानियों ने पिकनिक व जमकर मस्ती की. रविवार को हुंडरू, जोन्हा, सीता फॉल, स्वर्णरेखा नदी तट व गेतलसूद डैम पर्यटकों से भरा रहा. गेतलसूद डैम में पर्यटकों ने बोटिंग की. रांची के अलावे बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार सहित बंगाल से भी लोग वनभोज करने पहुंचे. लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये. सैलानियों की मदद के लिए पर्यटन मित्र भी सक्रिय रहे. फॉल में दिनभर हिंदी व नागपुरी गाने गूंजते रहे. सुबह आठ बजे से ही यहां सैलानियों का आना शुरू हो गया. जो शाम तक जारी रहा. भीड़ के कारण रास्ते में जाम की स्थिति बनी, पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया. इधर हुंडरू फॉल में पैर फिसलने से जमशेदपुर की सैलानी सुनीता देवी का दाहिना पैर टूट गया. पर्यटक मित्रों ने खटिया से ढोकर महिला को वाहन तक पहुंचाया. इसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola