विरोध में मशाल जुलूस पहली जून को

Updated at : 25 May 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
विरोध में मशाल जुलूस पहली जून को

हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक

विज्ञापन

पिस्कानगड़ी.

नगड़ी के नयासराय स्थित कालू मैदान में रविवार को हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने की. जिसमें सर्वसम्मति से ग्रेटर रांची क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सरकार के द्वारा ग्रामीणों को फिर से विस्थापित कर बेघर करने के प्रयास का विरोध करने का निर्णय लिया गया. विरोध में पहली जून को चांदनी चौक मंदिर के पास से नयासराय रेलवे फ्लाई ओवर तक हजारों की संख्या में संध्या में पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बैठक में विस्थापितों ने कोर कैपिटल क्षेत्र में बने विधानसभा, हाई कोर्ट, आइआइएम, गेल इंडिया सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विस्थापितों को रोजगार शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार से पत्र लिखने का आग्रह किया. भूमि अधिग्रहण का मुआवजा वर्तमान बाजार दर से रैयतों को देने की मांग की गयी. साथ ही ग्रामीणों ने राज्य सरकार से उत्तरी टुंडुल व दक्षिणी टुंडुल पंचायत के सभी गांवों को नगड़ी प्रखंड में ही रहने दने व नगर निगम में शामिल नहीं करने की मांग की गयी. बैठक में समिति के सदस्यों ने मांगें नहीं मानने पर उग्र आंदाेलन की चेतावनी दी है. बैठक में महावीर मुंडा, फिरोज अंसारी, तरुण शाहदेव, जहाना परवीन, आशीष वर्मन, पंचू महतो, रंजीत बैठा, संजय महतो आदि मौजूद थे.

हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola