प्रतियोगिता के विजेता कराटेकारों को मिला पुरस्कार
Updated at : 07 Dec 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

आरटीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हुआ.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
आरटीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों बोकारो, धनबाद, हज़ारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और रांची के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, राजेश विश्वकर्मा, निदेशक डॉ आरएन महतो व प्राचार्य नरेंद्रनाथ महतो ने खिलाड़ियों काे हौसला आफजाई की. श्री चौधरी ने कहा कि शारीरिक विकास, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मरक्षार्थ खेल प्रतियोगिताएं आवश्यक है. कराटे आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण है़ डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय मंच देने का उत्कृष्ट माध्यम है. प्रतियोगिता के विभिन्न कुमिते और काता वर्गों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रमुख विजेता बालक वर्ग में आर्यन कुमार स्वर्ण, अभिराज मुंडा रजत व विवेक कच्छप कांस्य पदक जीता. बालिका वर्ग में पूजा कुमारी ने स्वर्ण, अनन्या टोप्पो ने रजत व खुशी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. शिहान विमल आनंद नाग व सेंसई महादेव गोपे ने आयोजन में तकनीकी सहयोग व निर्णायक की भूमिका निभायी.बिरसा मुंडा झारखंड ओपन कराटे प्रतियोगिता
संपन्नB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




