Ranchi News : अलग-अलग मामले में नौ और पांच कार्यदिवस में सुनाया फैसला

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 11:42 PM

विज्ञापन

सिविल कोर्ट ने जल्द सुनवाई पूरी कर मिसाल पेश की

विज्ञापन

अजय दयाल, रांची. सिविल कोर्ट ने कम दिनों में ही दो मामलों में फैसला सुनाकर मिसाल पेश की है. अपर न्यायायुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में नौ कार्य दिवस में फैसला सुनाया. पहला मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. 25 मई 2024 को जगन्नाथपुर थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था. 19 फरवरी 2025 को सुनवाई शुरू हुई थी और नौ कार्यदिवस के क्रम में दो मार्च 2025 को फैसला सुनाया गया. इस केस में तीन आरोपियों शाहिद खान, साकिन खान और जाकिर खान को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. इस मामले में अधिवक्ता प्रीतांशु कुमार सिंह ने बचाव पक्ष की ओर से पैरवी की. मामले में सूचक ही अपने पूर्व के बयान से मुकर गया था. दुष्कर्म मामले में पांच कार्यदिवस में सुनाया फैसला : दूसरे मामले में पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने दुष्कर्म केस का फैसला पांच कार्यदिवस में सुना दिया. डोरंडा थाना में 27 दिसंबर 2024 को दो नाबालिगों ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें सुनवाई सात मार्च 2025 को शुरू हुई और पांच कार्यदिवस के क्रम में 22 मार्च 2025 को फैसला सुनाया गया मामले के आरोपी अजय टोप्पो को अदालत ने सुनवाई के बाद रिहा कर दिया. मामले में दोनों दुष्कर्म पीड़िता अदालत में अपने पूर्व के बयान से मुकर गयी थी, जिसका लाभ आरोपी को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola