Ranchi News : दुर्गा पूजा समिति अरसंडे के अध्यक्ष बने डॉ शंभू

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति, अरसंडे की बैठक रविवार को हुई. 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी.

विज्ञापन

रांची.

दुर्गा पूजा समिति, अरसंडे की बैठक रविवार को हुई. 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी. नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें डॉ शंभू प्रसाद सिंह को अध्यक्ष व राम प्रसाद साहु को सचिव बनाया गया. राधेमोहन झा को मुख्य संयोजक, सुरेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, रमाकांत सिंह व राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह व संजीव कुमार को उप सचिव, अशोक कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, नवल किशोर भारतीय को उप कोषाध्यक्ष तथा नवीन चंद्र मिश्र को कार्यालय सचिव बनाया गया.

ओम प्रकाश सिंह मुख्य पूजन प्रभारी, राहुल सिंह सहायक पूजन प्रभारी, नवीन चंद्र मिश्र मुख्य पुजारी तथा श्रवण पाठक पुरोहित होंगे. पूर्व विधायक रामचंद्र नायक को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. डॉ सीएम प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद, अवधेश कुमार सिन्हा, ध्रुव प्रसाद, पीएन सिंह, मुकुल सिंह व दीपक कुमार को संरक्षक बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola