कैमूर: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

Updated:
विज्ञापन

जायजा लेते डीएम और एसपी.

Kaimur News : डीएम और एसपी ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने के लिए निर्देश दिए.

विज्ञापन

मोहनिया (कैमूर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur News : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहनिया पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुहर्रम के दौरान की गई सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों, पुलिस बल की तैनाती, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई.

अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

Also Read : बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: रघुनाथपुर-टुड़ीगंज के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा रेल परिचालन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन