भोक्ता ने आस्था के फूल बरसाये

Updated at : 25 May 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
भोक्ता ने आस्था के फूल बरसाये

केदल शिव पूजा समिति से आयोजित मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसरा.

केदल शिव पूजा समिति से आयोजित मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया. शनिवार की रात में फूलखुंदी हुई. शिवभक्तों ने दहकते अंगारे पर खली पैर चलकर आस्था का परिचय दिया. साथ ही रात्रि में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. झूलन कार्यक्रम में रविवार को शिवभक्तों ने आस्था के फूल बरसाये. जिसे अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शाम में रगांरंग नागपुरी गीतों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार नितेश कछप, इगनेश, चिंता देवी, कयुम अब्बास ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीतों से लोगों को खूब झुमाया. मंडा मेला का उदघाटन मनेश महतो, उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के अध्यक्ष संतोष महतो व मनरखन महतो बीएड कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ब पूजा-अर्चना कर किया. मंडा पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष महादेव करमाली, केदल मुखिया राहुल मुंडा, दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष बालकिशन महतो, लक्ष्मण महतो, जितेंद्र कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, बिनोद कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, रजनीश कुमार महतो, अमन करमाली, जीतलाल महतो, लालू महतो, सिकंदर महतो, चंदन कुमार महतो, गौरी महतो, चंद्रवली महतो, रमेश करमाली, राजेश कुमार महतो, अरविंद कुमार महतो, जतन ठाकुर, नारायण महतो, गणेश्वर नारायण, मोतीलाल महतो, बिनोद प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola