Ranchi News : नक्सलियों के बाद अब बदमाशों का भी पुलिस के हथियार पर नजर

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 11:44 PM

विज्ञापन

देवघर व रांची में तीन-तीन बार व पलामू में दो बार पुलिस से हथियार छीनने की हुई कोशिश

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. झारखंड में पहले पुलिस के हथियार पर नक्सलियों की नजर रहती थी. अब बदमाशों की नजर भी पुलिस के हथियार पर है. इस वर्ष जनवरी से मार्च तक आठ बार विभिन्न घटनाओं में हथियार छीनने की कोशिश हुई. हालांकि बदमाश हथियार छीनकर भागने में सफल नहीं हुए. कुख्यात अमन साहु को हथियार छीनकर भागने के दौरान ही एनकाउंटर में पलामू के चैनपुर में एटीएस की टीम ने मार गिराया. पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश देवघर में तीन बार, रांची में तीन बार व पलामू में दो बार हुई है. झारखंड पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कई बार पुलिस के हथियार बरामद किये हैं. जनवरी से अब तक पुलिस से हथियार छीनने की कई बार हुई कोशिश 02 जनवरी : देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी से हथियार छीनने का प्रयास. 07 फरवरी : पलामू में डीजे बंद कराने पर दारोगा की मूंछ उखाड़ने व उनका हथियार छीनने की कोशिश. 15 फरवरी : देवघर में बस स्टैंड के पास विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर धारदार हथियार से हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास. 08 मार्च : देवघर के जसीडीह में पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपियों को छुड़ाया और पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश. 11 मार्च : पलामू के चैनपुर में पुलिस का हथियार छीनकर भागने के दौरान कुख्यात अमन साहु का एनकाउंटर. 12 मार्च : रांची के चान्हो स्थित आनंदशीला आश्रम में साधु समेत दो की हत्या के मुख्य आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छीनने का प्रयास किया. इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया. 16 मार्च : रांची के मांडर स्थित हातमा गांव में युवती के घर पर हंगामा रोकने गयी पुलिस से धक्का-मुक्की, थाना प्रभारी का हथियार छीनने की कोशिश. 17 मार्च : रांची के चुटिया में पिकअप वैन सवारों ने पुलिस पर हमला कर हथियार छीनने का किया प्रयास. दो गिरफ्तार. नक्सल अभियान के दौरान कब-कब पुलिस हथियार किये गये बरामद : अभियान के दौरान मुठभेड़ व नक्सलियों के ठिकानों से सुरक्षा बलों ने कई बार पुलिस के हथियार बरामद किये हैं. इनमें 2022 में 57, वर्ष 2022 में 57, 2023 में 28, 2024 में 37 और 2025 में 12 पुलिस हथियार बरामद किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola