Ranchi News : दुमका के सूप-दउरा से व्रती करेंगे छठ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2025 8:11 PM
छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो रहा है. इसे लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर बाजार सजने लगा है.
छठ महापर्व की खरीदारी शुरू, बाजारों में रौनक बढ़ी
सूप-दउरा, नारियल, ठेकुआ सांचे और 10 फीट तक के टब सहित पूजा सामग्री की बिक्री में बढ़ोतरी
वरीय संवाददाता, रांची
छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो रहा है. इसे लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर बाजार सजने लगा है. डोरंडा, बकरी बाजार, जिला स्कूल परिसर, धुर्वा बाजार सहित कई जगहों पर छठ सामग्रियों की दुकानें सज गयी हैं. इसके लिए सूप-दउरा, नारियल, दीया, फल सहित कई सामान विभिन्न जगहों से मंगाये गये हैं. लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है. विक्रेताओं का कहना है कि शुक्रवार से छठ को लेकर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू होगी.कीमतों में 30 से 50 रुपये की वृद्धि
छठ पूजा में सूप-दउरा की अधिक मांग रहती है. विक्रेता ने कहा कि दुमका से सूप और दउरा लाया गया है. हालांकि, बारिश के कारण कीमतों में 30 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. बाजार में छठ पूजा की पूजन सामग्री जैसे ठेकुआ बनाने के सांचे, गन्ना, नारियल आदि की खरीदारी को लेकर भी बाजार तैयार हो गया है.बाजार में 10 फीट तक के टब उपलब्ध
छठ पूजा में कई लोग अब छतों पर अर्घ देने लगे हैं. इसे देखते हुए बाजार में प्लास्टिक और फाइबर टब दोनों उपलब्ध हैं. एक व्यक्ति से 15 लोग इसमें एक साथ खड़े हो सकते हैं. दो फीट से लेकर 10 फीट तक के टब बाजार में उपलब्ध हैं. इसकी कीमत 300 रुपये से 3000 रुपये प्रति पीस तक है. दुकानदारों का कहना है कि टब की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है.छठ पूजन सामग्री की कीमतें :सूप-120-140 रुपये प्रति पीस
दउरा-300-600 रुपये प्रति पीसटोकरी-150-300 रुपये प्रति पीस
नारियल-45 रुपये प्रति पीससेब-80-100 रुपये किलो
केला-50 रुपये प्रति दर्जनशरीफा-70 रुपये प्रति किलो
अमरुद-80 रुपये प्रति किलोअनानास-50 रुपये प्रति पीस
पपीता-50 रुपये प्रति किलोसंतरा-60 रुपये प्रति किलो
पानीफल-70 रुपये प्रति किलोआंवला-50 रुपये किलो
——————गागल नींबू -40 रुपये पीस
हल्दी-40 रुपये किलोसिंदूर-पांच से 10 रुपये पैकेट
जनेऊ-पांच से 10 रुपये पीसबद्धी-20-25 रुपये दर्जन
पंचमेवा-20-30 रुपये प्रति पैकेटअखरोट-350-700 रुपये प्रति किलो
गड़ी-450 रुपये प्रति किलोछुहाड़ा-200 रुपये प्रति किलो
सुपाड़ी-60 रुपये 100 ग्रामइलाइची- 3500 रुपये किलो
लौंग- 1400 रुपये किलोपिस्ता-1200 रुपये किलो
काजू-900 रुपये किलोबड़ी इलायची-1800 रुपये प्रति किलो
किशमिश-500 रुपये प्रति किलोमौली-पांच रुपये पीस
कपूर-50 रुपये प्रति पैकेटकाला तिल-100 रुपये किलो
सौंफ-300 रुपये किलोमूंगफली-150 रुपये किलो
धूप- 70 रुपये किलोअरता पत-पांच रुपये पीस
मखाना-1000 रुपये किलोआम की लकड़ी-150-2000 रुपये बंडल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










