Ranchi News : चार दिनों के अंदर तापमान में पांच डिग्री तक होगी वृद्धि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 8:25 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में 8.8 डिग्री हुआ रिकॉर्ड, 24 घंटे में राजधानी का पारा 6.6 डिग्री गिरा

विज्ञापन

रांची. उत्तर भारत में बर्फबारी व बारिश का असर झारखंड पर भी पड़ा है. जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. तापमान में गिरावट व सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्के गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. अगले चार दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है. यह वृद्धि आगे भी बरकरार रहने की संभावना है. इस बीच नौ व 10 मार्च को आकाश में बादल छाये रहेंगे. हालांकि मौसम शुष्क रहेगा. गुरुवार को राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची की बात करें, तो गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तथा 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान में भारी परिवर्तन आया. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 04 डिग्री सेल्सियस जबकि पिछले 24 घंटे में 6.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

शहरों का तापमान

शहर–अधिकतम–न्यूनतमरांची–27.0–11.0जमशेदपुर–32.1–15.0मेदिनीनगर–30.6–12.6बोकारो–32.1–12.1चाईबासा–34.0–12.6खूंटी–30.2–08.8चतरा–27.3–10.9सरायकेला–35.7–11.5देवघर–30.2–10.5गढ़वा–29.2–11.0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola