ePaper

लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने ली यह शपथ

Updated at : 11 Jun 2020 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने ली यह शपथ

Ranchi: Rashtriya Janta Dal (RJD) leader Tejashiwi Yadav arrives to meet his father and party supremo Lalu Prasad on his birthday, at Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) in Ranchi, Thursday, June 11, 2020. (PTI Photo)(PTI11-06-2020_000031B)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर उनकी कही एक बात को उनके बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है. तेजस्वी ने गुरुवार (11 जून, 2020) को ट्विटर पर लिखा कि आज आदरणीय पिता जी के जन्मदिवस पर उनकी कही बात याद आ रही है. लालू का जन्मदिन मनाने के लिए तेजस्वी आज झारखंड की राजधानी रांची में हैं. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में लालू के जन्मदिन पर अस्पताल के गरीब मरीजों को भोजन कराया गया.

विज्ञापन

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर उनकी कही एक बात को उनके बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है. तेजस्वी ने गुरुवार (11 जून, 2020) को ट्विटर पर लिखा कि आज आदरणीय पिता जी के जन्मदिवस पर उनकी कही बात याद आ रही है. लालू का जन्मदिन मनाने के लिए तेजस्वी आज झारखंड की राजधानी रांची में हैं. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में लालू के जन्मदिन पर अस्पताल के गरीब मरीजों को भोजन कराया गया.

इसके बाद उन्होंने लिखा कि लालू प्रसाद कहते थे, ‘संघर्ष लंबा होगा, परीक्षा कड़ी होगी. तुम घबराना मत, हमें बिहार के विकास और गरीबों की खुशियों के लिए लड़ना-मरना है. सामाजिक न्याय हमने किया, अब तुम आर्थिक न्याय करना. हमारी खुशियों का त्याग भी हो तो फिक्र नहीं करना.’ इस ट्वीट के साथ लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों के नाम लिखी अपनी दो पन्ने की चिट्ठी भी साझा की है.

इस पत्र में उन्होंने लिखा है, ‘आज पिताजी से उनके अवतरण दिवस पर मिलने रांची आया हूं. उनके जन्मदिन पर अलग-अलग तरह के भाव मन में आ रहे हैं. मन थोड़ा व्यथित है कि वो हमसे दूर अकेले संघर्ष कर रहे हैं. और थोड़ा सशक्त भी, क्योंकि उनका जन्मदिन मुझे और अधिक प्रेरणा देता है. उनकी तरह ही मुखरता से गरीब, गुरबों, शोषित, पीड़ित, उपेक्षित और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किये लड़ूं.’

तेजस्वी ने खत में लिखा है कि वह जब भी अपने पिता की जीवन यात्रा पर नजर डालते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि लालू प्रसाद यादव अद्भुत और विरले इंसान हैं, जिनमें गजब का जज्बा है. इसी जज्बे के साथ उन्होंने ऊंच-नीच की लड़ाई लड़ी, बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों का खात्मा किया. गरीब के हक का झंडा बुलंद किया और चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आयी हो, कभी घुटने नहीं टेके. अपने सिद्धांतों से लालू प्रसाद यादव ने कभी समझौता नहीं किया.’

तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं कि विषम हालात जब सामने आते हैं, तो अच्छे-अच्छों को तोड़ देते हैं. षड्यंत्र व समर्पण करने को मजबूर कर देते हैं. वर्षों का दुष्प्रचार इंसान का आत्मविश्वास छीन लेता है, लेकिन कोई भी दुष्प्रचार लालू प्रसाद के हौसले को नहीं तोड़ पाया. उनके सिद्धांतों से उन्हें नहीं डिगा पाया. उनके हौसले निरंतर मजबूत ही होते रहे. तेजस्वी ने खत में यह भी लिखा है कि लालू प्रसाद आज भी बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं. तेजस्वी कहते हैं कि उन्हें गर्व है कि बिहार के लोगों के हक की लालू की लड़ाई में वह भी भागी बने हैं.

तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर शपथ ली कि बिहार के युवाओं और गरीबों को हर हालत में न्याय दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका जातिवाद, संप्रदायवाद, बहुत हो चुकी बीमारी के दौरान फैली अव्यवस्था से मौतें, गरीब ने बहुत देख ली रोटी की भूख, बहुत रह लिये हमारे युवा बेरोजगार, बहुत सह लिया लोगों ने पलायन का दर्द, कुशासन ने छीन ली बहुत सी जानें, सड़कों पर बहुत बेहाल हो चुका बिहारी…

तेजस्वी ने इस पत्र में लिखा, ‘सरकार ने 15 साल राज करते-करते बहुत ठीकरा फोड़ लिया दूसरों पर… अब और नहीं होने दूंगा… भुखमरी से, अपराध से, अव्यवस्था से, अन्याय से अब जान नहीं खोने दूंगा.’ उन्होंने कहा कि अपने पिता के 73वें जन्मदिन पर वह कम से कम 73 हजार गरीबों को खाना खिलायेंगे. उनके माथे से चिंता हटायेंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलायेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola