ranchi news : चतरा जिला अस्पताल में बहाल होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

Updated at : 18 Aug 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : चतरा जिला अस्पताल में बहाल होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

राज्य के जिन जिलों में डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है, वहां डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफ) से नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा रही है.

विज्ञापन

रांची. राज्य के जिन जिलों में डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है, वहां डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफ) से नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा रही है. डॉक्टरों को चतरा सदर हॉस्पिटल के साथ ही वहां के प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाना है. डॉक्टरों का पैनल तैयार करने के लिए चतरा उपायुक्त कार्यालय की ओर से नियुक्तियां निकाली गयी हैं. इसके लिए एक सितंबर तक आवेदन के तौर पर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा गया है. इसमें 33 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा 12 एएनएम, 12 फार्मासिस्ट, 06 लैब टेक्नीशियन, दो ओटी असिस्टेंट व दो हॉस्पिटल मैनेजर के पद शामिल हैं. सदर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विंग स्थापित किये जाने हैं. इसके लिए नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अगले दो से तीन माह तक पूरी कर ली जायेगी.

यह स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हॉस्पिटल में देंगे सेवा

मेडिकल ऑफिसर, गाइनेकोलॉजिस्ट, जनरल मेडिसिन, ईएनटी सर्जन, ऑफथेल्मोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, ऑर्थोपेडिक, रेडियोलॉजिस्ट, सोनोलॉजिस्ट के अलावा ओटी असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और जीएनएम की नियुक्ति होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola