Football : अंडर-15 बालक वर्ग में रांची बना विजेता

Updated at : 12 Jul 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Football : अंडर-15 बालक वर्ग में रांची बना विजेता

रांची ने कड़े संघर्ष के बाद गुमला को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन

रांची. रांची जिला अंडर-15 बालक टीम ने प्रमंडलीय 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. गुमला में खेले गये मुकाबले में रांची ने कड़े संघर्ष के बाद गुमला को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इसी के साथ रांची की टीम ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने की पात्रता हासिल कर ली. राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खेलगांव में 16 से 19 जुलाई तक खेला जायेगा. रांची की टीम ने फाइनल में गुमला के साथ मैच 1-1 गोल से ड्रॉ रखा. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में रांची की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं, गुमला की टीम अंडर-17 के दोनों वर्गों में विजेता बनी. अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला ने सिमडेगा को 3-0 से, जबकि बालिका वर्ग में खूंटी को 8-0 से हराया. मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया.

हजारीबाग दोनों वर्ग के फाइनल में पहुंचा :

उधर, रामगढ़ में प्रतियोगिता के दूसरे दिन हजारीबाग ने अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में फाइनल में जगह बना ली है. दोनों वर्गों में हजारीबाग ने मेजबान रामगढ़ को हराया. वहीं, बालक अंडर-15 का फाइनल गिरिडीह व धनबाद के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola