जहां हैं, वहीं रहें, जरूरी सुविधा सभी तक पहुंचेंगी -हेमंत सोरेन
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 5:40 AM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर राज्य से बाहर रहनेवाले प्रवासियों से अपील की है कि जो लोग जहां हैं, वहीं रहें. यही विश्वव्यापी महामारी ‘कोरोना वायरस’ से बचने का सबसे कारगर और सुरक्षित उपाय है. मुख्यमंत्री ने कहा है : इस आपदा की घड़ी में प्रवासी झारखंडी भाई-बहन खुद को अकेला नहीं समझें. राज्य सरकार आपके साथ है
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर राज्य से बाहर रहनेवाले प्रवासियों से अपील की है कि जो लोग जहां हैं, वहीं रहें. यही विश्वव्यापी महामारी ‘कोरोना वायरस’ से बचने का सबसे कारगर और सुरक्षित उपाय है. मुख्यमंत्री ने कहा है : इस आपदा की घड़ी में प्रवासी झारखंडी भाई-बहन खुद को अकेला नहीं समझें. राज्य सरकार आपके साथ है. देश व्यापी लॉकडाउन के कारण राज्य से बाहर रह रहे सभी झारखंडियों को राज्य वापस लाना संभव नहीं है. मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क में हूं.
हर तरह की जरूरी सुविधाएं आप तक जरूर पहुंचती रहेंगी.रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर राज्य से बाहर रहनेवाले प्रवासियों से अपील की है कि जो लोग जहां हैं, वहीं रहें. यही विश्वव्यापी महामारी ‘कोरोना वायरस’ से बचने का सबसे कारगर और सुरक्षित उपाय है. मुख्यमंत्री ने कहा है : इस आपदा की घड़ी में प्रवासी झारखंडी भाई-बहन खुद को अकेला नहीं समझें. राज्य सरकार आपके साथ है. देश व्यापी लॉकडाउन के कारण राज्य से बाहर रह रहे सभी झारखंडियों को राज्य वापस लाना संभव नहीं है. मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क में हूं. हर तरह की जरूरी सुविधाएं आप तक जरूर पहुंचती रहेंगी.
दरअसल, लॉकडाउन के कारण झारखंड के हजारों मजदूर, छात्र और मरीज अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं. पैसे खत्म होने के कारण अब इन्हें खाने-पीने में भी परेशानी होने लगी है. ऐसे लोग राज्य सरकार द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में लगातार फोन कर मदद की गुहार लगा रहे हैं. कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की. साथ ही ट्वीटर के जरिये संबंधित मुख्यमंत्रियों को जानकारी दी और परेशानी में फंसे लोगों की मदद का आग्रह किया. नतीजा यह हुआ कि संबंधित राज्यों में कई जगहों पर फंसे झारखंडियों तक मदद भी पहुंचने लगी है.
हेमंत ने इनसे की बात
राज्य मुख्यमंत्री
तमिलनाडु केजी पलानीसामी
असम सर्वानंद सोनेवाल
पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल
कनार्टक बीएस येदियुरप्पा
तेलंगाना के चंद्रशेखर राव
आंध्रप्रदेश वाइएस जगनमोहन रेड्डी
महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे
लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पलामू को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री को जानकारी मिली है कि पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है. बाजार में मेला जैसा माहौल है. इसके बाद संक्रमण फैलने की संभावित आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










