Sports : राज्य स्तरीय वुडबॉल चयन ट्रायल सह प्रतियोगिता 16 मार्च को

Updated at : 13 Mar 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : राज्य स्तरीय वुडबॉल चयन ट्रायल सह प्रतियोगिता 16 मार्च को

राष्ट्रीय प्रतियोगिता नागपुर में 22-26 मार्च तक आयोजित होगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड राज्य स्तरीय वुडबॉल चयन ट्रायल सह प्रतियोगिता रविवार 16 मार्च को जयपाल सिंह स्टेडियम में होगी. यह ट्रायल बालक/बालिकाओं के सीनियर और जूनियर ग्रुप के लिए आयोजित किये जायेंगे. इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में कोई भी बालक/बालिका वुडबॉल खिलाड़ी, जो स्कूल या कॉलेज में हो, हिस्सा ले सकता है. इस राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता नागपुर में 22-26 मार्च तक आयोजित होगी. यह जानकारी सरवर अंसारी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola