ePaper

एनडीए व इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने झोंकी अपनी ताकत, अब वोटरों की बारी

Updated at : 12 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए व इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने झोंकी अपनी ताकत, अब वोटरों की बारी

झारखंड में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. पिछले एक माह से चल रहे प्रचार अभियान के दौरान एनडीए व इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर वोट मांगे.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). झारखंड में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. पिछले एक माह से चल रहे प्रचार अभियान के दौरान एनडीए व इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर वोट मांगे. झारखंड के चौथे चरण का मतदान अब थम गया है. 13 मई को झारखंड की चार लोकसभा सीट सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में मतदान होना है. इससे पहले इन लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने चुनाव के पहले रविवार को डोर टू डोर अभियान चलाया. स्टार प्रचारकों की रैली और सभाओं के बाद अब वोटरों की बारी है.

प्रधानमंत्री खुद संभाल रहे कमान

एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार अभियान की कमान संभाली है. उन्होंने अब तक झारखंड के चार लोकसभा में चुनावी सभाएं की. साथ ही राजधानी रांची में पार्टी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में रोड शो किया. चुनाव प्रचार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत प्रदेश के नेताओं ने भी प्रचार की कमान संभाली.

झामुमो की उलगुलान रैली में दिखी एकता

इधर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चाईबासा और गुमला में चुनावी सभा कर मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की. वहीं राजधानी रांची में झामुमो ने उलगुलान न्याय रैली कर एकजुटता दिखायी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भगवंत मान, फारूक अब्दुला, शिबू सोरेन, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने एक मंच से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार किया.

एनडीए के स्टार प्रचारकों ने यहां की सभा

पीएम नरेंद्र मोदी- चाईबासा, पलामू, गुमला, रांची में रोड शो, चतरा.

गृह मंत्री अमित शाह- खूंटीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- खूंटी, दुमका, गोड्डावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- रांचीसीएम असम हिमंत बिश्वा शर्मा- बोकारो, तमाड़ में मोबाइल से जनसभाबिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी- गिरिडीहकेंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह- पलामू, रांचीगुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र यादव- गुमलायूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- कोडरमाराजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा- धनबाद, हजारीबागउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी- रांचीकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत- जमशेदपुरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी- चाईबासा, पलामू, दुमका, खूंटी व अन्यनेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर बाउरी- रांची, धनबाद, जमशेदपुर, चाईबासा व अन्यआजसू सुप्रीमो सुदेश महतो- खूंटी, गिरिडीह, रांची समेत व अन्य

इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने यहां की सभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- चाईबासा, गुमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- रांचीसीएम झारखंड चंपाई सोरेन-रांची, सिंहभूम, जमशेदपुर, गुमला, गांडेय, दुमका, राजमहल व अन्यसपा नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव- रांचीपंजाब के सीएम भगवंत मान- रांचीझामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन- रांचीनेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव- पलामू, रांचीप्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर- चाईबासा, गुमला, रांचीआप सांसद संजय सिंह- रांचीजम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम- फारूक अब्दुला

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन- रांची, चाईबासा, दुमका, कोडरमा सहित अन्य जगहों परअरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल- रांची

शिव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी -रांची

तृणमूल कांग्रेस के नेता-विवेक गुप्ता

झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, बेबी देवी, दीपक बिरुआ, सत्यानंद भोक्ता व अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola