Sawan 2025: सावन में पहाड़ी मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भोले की दौड़ का आयोजन
Published by : Rupali Das Updated At : 08 Jul 2025 2:33 PM
pahari mandir ranchi
Sawan 2025: सावन में पहाड़ी मंदिर में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना होगी. इस दौरान हर सोमवारी को शाम के समय मंदिर में खास आयोजन किए जायेंगे. महादेव की महाआरती होगी, जिसके बाद भोग बांटा जायेगा. दूसरी सोमवारी को सुबह छह बजे भोले की दौड़ का आयोजन होगा.
Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होने वाला है. इस दौरान राज्य के सभी शिवालयों में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल भी रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन की हर सोमवारी पर अलग-अलग तरीकों से संध्या महाआरती होगी. पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार पर शाम पांच बजे से महाआरती होगी. इसके बाद खीर महाभोग वितरित किया जायेगा.
भोले की दौड़ का आयोजन
इसे लेकर आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि यह लगातार चौथा साल है, जब हर सोमवारी पर मुख्य द्वार पर महाआरती होगी. दूसरी सोमवारी 21 जुलाई की सुबह छह बजे स्वर्णरेखा नदी से लेकर पहाड़ी बाबा के महाकाल मंदिर तक रिले रेस की तरह भोले की दौड़ का आयोजन किया जायेगा. इसमें जीतने वाले भक्तों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं, तीसरी सोमवारी में संध्या महाआरती और चौथी सोमवारी में महाभंडारा होगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रक्षा राज्य मंत्री और डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
इधर, पहाड़ी मंदिर बचाने को लेकर ‘राष्ट्रीय युवा शक्ति’ के सदस्यों की बैठक बुलायी गयी. दो दिनों से राजधानी के प्रमुख अखबार द्वारा पहाड़ी मंदिर की दुर्दशा पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव जल्द ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. इसमें सात सूत्री मांगों से संबंधित सूची भी सौंपी जायेगी.
यह भी पढ़ें Pahari Mandir: पहाड़ी मंदिर की मरम्मत का काम शुरू, भोलेनाथ की सेवा में श्रमदान कर रहीं पाहन महिलायें
क्या है समिति की मांग
इनमें पहाड़ी मंदिर विकास समिति का पुनर्गठन करने समिति में महिलाओं को जगह देने, पहाड़ी मंदिर से फ्लैग पोल को हटाने, सावन माह में अलग-अलग मंडलों द्वारा विशेष पूजा पर रोक लगाने, पहाड़ी मंदिर में आनेवाले कांवरियों को देखते हुए सभी प्रमुख मार्ग पर लाइट की व्यवस्था करने और सड़क को दुरुस्त करने, स्वणीखा नदी से जल उठाकर पहाड़ी मंदिर आनेवाले कांवरियों के लिए लाइट की व्यवस्था करने और सावन की हर सोमवारी पर महिला वॉलेंटियर नियुक्त करने की मांग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी
यह भी पढ़ें श्रावणी मेला को लेकर सजधज कर तैयार बाबा नगरी, हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










