ePaper

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

Updated at : 05 Jul 2025 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2025 Deoghar DC Big Decision VIP-VVIP Darshan

देवघर श्रावणी मेले में इस बार भी वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रहेगी रोक.

Shravani Mela 2025: श्रद्धालुओं की अपार संख्या को देखते हुए, उनके जान-माल की सुरक्षा और कांवरियों के सुगम जलार्पण के लिए यह निर्देश जारी किया गया है. वर्ष 2015 से ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्णतः रोक है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025| देवघर, संजीत मंडल : झारखंड के देवघर में लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस साल कोई वीआईपी, वीवीआईपी या आउट ऑफ टर्न दर्शन नहीं कर पायेगा. प्रशासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. झारखंड सरकार ने कहा है कि श्रावणी मेला 2025 में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा आउट ऑफ टर्न पूजा के लिए प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी.

Shravani Mela 2025: डीसी ने बतायी वीआईपी दर्शन पर रोक की वजह

देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में हर दिन लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. उन्हें जलार्पण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है.

सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ व सुरक्षित जलार्पण करने की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने श्रद्धालुओं के हित में इस व्यवस्था को बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील की है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2015 से ही वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर है पूर्ण रोक

श्रद्धालुओं की अपार संख्या को देखते हुए, उनके जान-माल की सुरक्षा और कांवरियों के सुगम जलार्पण के लिए यह निर्देश जारी किया गया है. वर्ष 2015 से ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्णतः रोक है.

इसे भी पढ़ें

Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Fire Accident: जमशेदपुर के अमूल प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, पूरा गोदाम जलकर खाक

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे कई नेता

रामगढ़ में बड़ा हादसा, CCL करमा प्रोजेक्ट के खुले खदान में चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola