Special Court For Mp Mla Jharkhand : एमपी-एमएलए के मामलों की जांच के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम, अब स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

Published at :04 Jan 2021 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Special Court For Mp Mla Jharkhand : एमपी-एमएलए के मामलों की जांच के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम, अब स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

एमपी-एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए 10 और विशेष न्यायालयों के गठन का फैसला किया है. क्षेत्राधिकार भी निर्धारित किया है. सरकार ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा सांसदों व विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिये गये आदेश के आलोक में की है.

कोर्ट के दिशानिर्देश और हाइकोर्ट के अनुरोध के आलोक में राज्य सरकार ने हजारीबाग, दुमका, डालटनगंज व पश्चिम सिंहभूम के जिला न्यायाधीश कोटि के एक-एक और सिविल जज जूनियर डिवीजन कोटि के एक-एक विशेष न्यायालयों के गठन का फैसला किया है.

इसके अलावा रांची और धनबाद में पहले से गठित जिला न्यायाधीश कोटि की एक-एक अदालतों के अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन कोटि के एक-एक विशेष न्यायालयों के गठन का फैसला किया है. सरकार द्वारा किये गये फैसले के आलोक में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोटि द्वारा दिये गये फैसलों के खिलाफ जिला जज कोटि के विशेष न्यायालय में अपील दायर की जायेगी.

स्पेशल कोर्ट का क्षेत्राधिकार

रांची : रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला,सिमडेगा

धनबाद : धनबाद, गिरिडीह, बोकारो

हजारीबाग : हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोरडरमा

दुमका : दुमका, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा

डालटनगंज : पलामू, गढ़वा, लातेहार

प सिंहभूम : प सिंहभूम, पू सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

स्पेशल कोर्ट का क्षेत्राधिकार

रांची : रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला,सिमडेगा

धनबाद : धनबाद, गिरिडीह, बोकारो

हजारीबाग : हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोरडरमा

दुमका : दुमका, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा

डालटनगंज : पलामू, गढ़वा, लातेहार

प सिंहभूम : प सिंहभूम, पू सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola