ट्रक में किसी ने लगायी आग

Updated at : 20 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक में किसी ने लगायी आग

थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में सोमवार की रात को एनएच-75 के किनारे खड़े एक 12 चक्का ट्रक में किसी ने आग लगा दी.

विज्ञापन

चान्हो.

थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में सोमवार की रात को एनएच-75 के किनारे खड़े एक 12 चक्का ट्रक में किसी ने आग लगा दी. जिससे ट्रक का टायर व आधा हिस्सा जल गया है. बताया गया कि यह ट्रक सीजी 14 डी-0842 पंडरी निवासी नसीम अंसारी की है. जिसे वह धनबाद से लौटने के बाद शाम करीब चार बजे एनएच में खड़ा कर बगल में ही स्थित अपने घर चले गये थे. रात में ट्रक में उनका पुत्र सोया हुआ था. इसी क्रम में अल सुबह करीब चार बजे ट्रक के पीछे के टायर में किसी ने आग लगा दी. आग धीरे-धीरे पूरे ट्रक में फैल गयी. आग लगने की जानकारी नसीम के पुत्र ने परिजनों को दी. सूचना चान्हो पुलिस को भी दी गयी. आग से टायर के फटने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जुट गये और ट्रक में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया. मामले को लेकरथाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola