ePaper

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में रद्द करें बोकारो MLA श्वेता सिंह की सदस्यता, झारखंड के राज्यपाल से बोले BJP नेता

Updated at : 10 Jun 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
BJP leader with Governor

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपता बीजेपी प्रतिनिधिमंडल

Shweta Singh Office Of Profit Case: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में बोकारो विधायक श्वेता सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. बोकारो विधायक श्वेता सिंह मामले में कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

Shweta Singh Office Of Profit Case: रांची-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और बोकारो विधायक श्वेता सिंह मामले में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बोकारो विधायक श्वेता सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गयी है. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आग्रह किया है.

रद्द की जाए श्वेता सिंह की सदस्यता-बीजेपी


बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता भारत के संविधान के अनुच्छेद 191 (1), 191 (1) (a) और 192 के तहत रद्द (Disqualification) की जाए.

ये भी पढ़ें: झारखंड के हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीनों बांग्लादेशी पकड़े गए, 2 बंगाल से और 1 धनबाद से अरेस्ट

मौके पर ये थे उपस्थित

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के इन 4 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, गरज के साथ वज्रपात, IMD का अलर्ट

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर नहीं बनाएं जनता को बेवकूफ, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola