रांची : दोपहर तक पसरी रही धुंध की चादर, ठंड ने दिखाये तेवर, आज भी हो सकता कोहरे का असर, येलो अलर्ट जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2024 3:00 AM
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नौ जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. राज्य के पश्चिमी हिस्से (पलामू प्रमंडल) के साथ-साथ कोल्हान में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
रांची : राजाधानी रांची समेत झारखंड के कई जिले रविवार को धुंध की चादर में लिपटे रहे. शनिवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा रविवार दोपहर तक रहा. इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम रही. वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हुई. वहीं, दिन भर ठंड का एहसास होता रहा. दोपहर 12:00 बजे के आसपास आसमान साफ हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगे भी कोहरे का असर झारखंड में रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. सोमवार को भी राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में कोहरा रह सकता है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नौ जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. राज्य के पश्चिमी हिस्से (पलामू प्रमंडल) के साथ-साथ कोल्हान में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. ऐसा उत्तर भारत में बननेवाले पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हो रहा है. इधर, बादल छाये रहने और कोहरा के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान रविवार को 21 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. यह सामान्य से करीब एक डिग्री सेसि कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेसि अधिक है. इसी तरह की स्थिति डालटनगंज और जमशेदपुर की भी रही. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेसि और डालटनगंज का 22 डिग्री सेसि रहा. दोनों जिलों का अधिकतम तापमान बादल के कारण सामान्य से कम रहा.
Also Read: रांची में खादी मेले का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










