ranchi news : धर्म परिवर्तन करानेवालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान हो : शंकराचार्य

Updated at : 21 Mar 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : धर्म परिवर्तन करानेवालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान हो : शंकराचार्य

शंकराचार्य गुरुवार को अभिनंदन समारोह समिति के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे. उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेद और उपनिषद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश की सभ्यता हमेशा सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है.

विज्ञापन

रांची. द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि अहंकार मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है. धर्म पथ पर चलते हुए हमें आत्मा की शुद्धि करनी चाहिए. संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा हम सबों को करनी चाहिए. सभी हिंदुओं को अपने धर्म का ज्ञान होना चाहिए. जीवन में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए. शंकराचार्य गुरुवार को अभिनंदन समारोह समिति के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे. उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेद और उपनिषद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश की सभ्यता हमेशा सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है.

आधुनिकता के नाम पर अपनी पहचान को न खोयें

शंकराचार्य ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें और आधुनिकता के नाम पर अपनी पहचान न खोयें. आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें और यथार्थ के साथ बने रहें. उन्होंने कहा कि यहां के लिए धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है इसके लिए जागरूकता लाने की आवश्यकता है. वहीं धर्म परिवर्तन करानेवालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान भी होना चाहिए. मालूम हो कि शंकराचार्य शुक्रवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

शंकराचार्य का किया गया नागरिक अभिनंदन

इससे पहले द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का नागरिक अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी ने सपरिवार शंकराचार्य की चरण पादुका के पूजन के साथ किया. इसके बाद मारवाड़ी सहायक समिति, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, श्री माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, दिगंबर जैन पंचायत, हरियाणा संघ, खंडेलवाल वैश्य संघ, विजयवर्गीय सभा, मारवाड़ी सैन समाज, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा, अग्रवाल युवा सभा, विप्र फाउंडेशन, राजस्थानी प्रोफेशनल सोसाइटी, श्री परशुराम इंटरनेशनल, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट और श्री महावीर मंडल आदि संस्थाओं के सदस्यों ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया.

ये थे उपस्थित

धर्म सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, संयोजक मंडली सदस्य बसंत मित्तल, रविशंकर शर्मा, मनोज बजाज, प्रमोद साश्वत, ललित कुमार पोद्दार, सुरेशचंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, शिवशंकर साबू, अशोक पुरोहित, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, गोवर्धन गाड़ोदिया, मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल आदि उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola