वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संगोष्ठी सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
ओरमांझी.
भारतीय लोकतंत्र को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व व्यावहारिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संगोष्ठी सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन केवल चुनाव सुधार की बात नहीं, यह देश के संसाधनों, समय और प्रशासनिक व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन का माध्यम है. वर्तमान व्यवस्था में एक लोकसभा व एक विधानसभा चुनाव कराने में देश को लगभग 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है. साथ ही प्रशासन, पुलिस बल और शिक्षकों की ड्यूटी बार-बार लगने से शिक्षा, कानून व्यवस्था व सरकारी कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुमार गौरव, प्रदेश मंत्री नीरज नायक, पंसस ललिता मेहता, शशि मेहता, महेश्वर मेहता, संतोष कुशवाहा, सुनील नायक, किरण देवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










