संत अन्ना बालिका उवि में विज्ञान प्रदर्शनी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखी छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा
विज्ञापन
मांडर.
संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्राचार्या सिस्टर मेरी तिर्की, प्रबंध समिति व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. छात्राओं ने मानव हृदय, उत्सर्जन तंत्र, श्वसन तंत्र, सक्रिय ज्वालामुखी, जलचक्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व उसका उपयोग, चंद्रयान थ्री, मैथ थियोरम पार्क, जल एवं वायु प्रदूषण तथा उसका निदान, सौरमंडल, उन्नत खेती व गांव का स्वच्छ वातावरण विषय को लेकर कई वर्किंग व नॉन वर्किंग मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये. निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद वर्ग के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय मॉडल का चयन किया और छात्राओं को पुरस्कृत भी किया. प्राचार्या मेरी तिर्की ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनी से छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित होती है. मौके पर विजय खलखो, नवीन कुमार, विनिता बेक, प्रदीप सोरेंग, संजय कुमार एक्का, विवियाना एक्का, अरुणा जोनी खलखो, सुपीरियर सि एस्थेर एक्का, सि सुशांति गुड़िया, सि इलिसबा कुजूर, रोशनी कुजूर, अनिल कुमार, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थे.प्रदर्शनी में दिखी छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा
मांडर 1, विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










