कारगिल दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वीर सपूतों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

संजय सेठ ने कारगिल के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि | Prabhat Khabar Network
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर 1999 के युद्ध के अमर वीरों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया.
रांची: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी.
संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्र सदैव अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा, जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने देश की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा. इस मौके पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सीडीएस जनरल एनएस राजासुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सतीश सिंह
मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










