Sports : आरएसए किड्स टाइटंस व सुपरजायंट्स के बीच फाइनल आज

Updated at : 27 May 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : आरएसए किड्स टाइटंस व सुपरजायंट्स के बीच फाइनल आज

आरएसए प्रीमियर लीग

विज्ञापन

रांची. आरएसए किड्स टाइटंस और आरएसए किड्स सुपरजायंट्स की टीमें अंडर-11 आरएसए प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गयी हैं. दोनों के बीच बुधवार को खिताबी मुकाबला खेला जायेगा. मंगलवार को खेले गये मैच में टाइटंस ने रॉयल को आठ विकेट से हराया. रॉयल ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 54 रन ही बना सकी. विशाल कुमार ने सबसे अधिक 25 रन बनाये. टाइटंस की ओर से कुमार वैभव ने दो, तल्हा ने तीन, जबकि मूसा और माज ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में टाइटंस ने 7.4 ओवर में एक विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. अयांश ने नाबाद 29 व उत्कर्ष ने नाबाद 11 रन बनाये. रॉयल की ओर से निशात अफ्जा ने दो विकेट लिये. टाइटंस के कुमार वैभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola