ePaper

बारिश से सड़क का गार्डवाल ढहा

Updated at : 22 Jun 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से सड़क का गार्डवाल ढहा

पथ निर्माण विभाग ने हुंडरू फॉल से जोन्हा फॉल को सीधे जोड़ने के उद्देश्य से 16 करोड़ रुपये खर्च कर बुटगोड़वा से सिंगारी तक सात किलोमीटर उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण कराया था.

विज्ञापन

अनगड़ा.

पथ निर्माण विभाग ने हुंडरू फॉल से जोन्हा फॉल को सीधे जोड़ने के उद्देश्य से 16 करोड़ रुपये खर्च कर बुटगोड़वा से सिंगारी तक सात किलोमीटर उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण कराया था. सड़क में जोड़ाहेरला और सिंगारी के बीच मोदी बांध में पुलिया व सड़क के दोनों तरफ गार्डवाल बनाया गया था. कमजोर निर्माण के कारण नया बना गार्डवाल पहली बरसात में ही भरभरा कर ढह गया. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरती गयी थी. परिणामस्वरूप गार्डवाल पहली बरसात भी नहीं झेल सका. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर भी दरारें उभर आयी है. इधर विभागीय अभियंताओं ने बताया कि गार्डवाल का निर्माण नये सिरे से करा दिया जायेगा. इसके लिए संवेदक को निर्देश दिया गया है.

पेड़ में फांसी से लटका शव बरामद

मांडर.

मांडर पुलिस ने रविवार की सुबह कंजिया चाला टोली रोड के निकट स्थित एक पेड़ से फांसी लगे एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान कंजिया गांव के ही संजय उरांव 28 वर्ष पिता भदवा उरांव के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि संजय उरांव शनिवार की रात को घर में खाना खाकर रात करीब 10 बजे बाहर निकला था. उसके बाद वापस नहीं लौटा. रविवार की सुबह किसी ने उसके घर से आधा किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ में गले में रस्सी का फंदा लगा उसका शव लटका देखा. सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. संजय उरांव ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और कारण है, पुलिस उसकी जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार दो भाइयों में छोटा संजय उरांव विवाहित था. उसके बच्चे नहीं है. वह ट्रैक्टर चलाने के साथ खेतीबारी का भी काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola