ePaper

रिम्स परिसर की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मरीज परेशान

Updated at : 03 Dec 2023 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
रिम्स परिसर की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मरीज परेशान

कोकर से रिम्स और मेडिकल चौक से सेंट्रल इमरजेंसी पहुंचने वाला रास्ता भी कई माह से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. सबसे ज्यादा गड्ढा कोकर से रिम्स जाने के दौरान पड़ने वाले तालाब (ट्रॉमा बिल्डिंग से पहले) के पास है.

विज्ञापन

रांची : रिम्स परिसर की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इससे वाहन व एंबुलेंस से आनेवाले मरीजों को काफी परेशानी होती है. ओपीडी ब्लॉक जाने वाली सड़क पर एक जगह स्लैब टूट गया है, जिसे बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है. इससे सड़क संकरी हो गयी है. सिर्फ एक वाहन के ही निकलने का रास्ता बचा है. ऐसे में यहां से एंबुलेंस को भी गुजरने में दिक्कत होती है. यह स्लैब करीब 15 दिनों से टूटा हुआ है, लेकिन इसको दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. जबकि, इसी रास्ते से रिम्स के पदाधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं.

इधर, कोकर से रिम्स और मेडिकल चौक से सेंट्रल इमरजेंसी पहुंचने वाला रास्ता भी कई माह से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. सबसे ज्यादा गड्ढा कोकर से रिम्स जाने के दौरान पड़ने वाले तालाब (ट्रॉमा बिल्डिंग से पहले) के पास है. यहां गड्ढे में हमेशा पानी जमा रहता है. इससे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता है और वाहन व एंबुलेंस हिचकोले खाते चलते हैं. इससे मरीजों को परेशानी होती है. प्रभात खबर में लगातार इससे संबंधित खबर प्रकाशित की जाती है, लेकिन इसका असर नगर निगम पर नहीं पड़ रहा है. खबर छपने के बाद बिल्डिंग मटेरियल लाकर गड्ढे को भरने का प्रयास किया जाता है.

Also Read: रिम्स के कुछ सीनियर डॉक्टर दवा मंगाते हैं बाहर के खास दुकानों से, बदले में मिलता है इतना कमीशन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola