Ranchi News : खनन क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची के लिए भेजा रिमाइंडर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 8:13 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

आयुक्त कार्यालय ने पांचों जिला रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला के जिला खनन विभाग को रिमाइंडर भेजा है.

विज्ञापन

रांची. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांचों जिले में खनन क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया था. लेकिन, जिला खनन विभाग ने अब तक इसकी सूची उपलब्ध नहीं करायी है. इसे लेकर आयुक्त कार्यालय ने पांचों जिला रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला के जिला खनन विभाग को रिमाइंडर भेजा है.

बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था

ज्ञात हो कि राजस्व वसूली को गति देने के लिए दिसंबर माह में प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में सभी जिला को खनन क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर राशि की वसूली करने को कहा गया था. बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. साथ ही सभी जिलों को इससे संबंधित प्रतिवेदन भी देने को कहा गया था. बताया गया कि अब तक किसी भी जिला से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बाद आयुक्त कार्यालय ने रिमाइंडर भेज कर इस दिशा में की गयी कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है. जिलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola