ePaper

सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखे

Updated at : 26 Dec 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखे

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक,

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को बंता के पंचायत भवन में हुई. जिसमें आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, आश्रितों को रोजगार नियोजन में शत प्रतिशत की गारंटी व जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये करने, झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड का गठन करने व समूह बीमा व चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की मांग की गयी. साथ ही तीन जनवरी 2026 को रांची में आयोजित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर आहूत मुख्यमंत्री आभार यात्रा में हजारों की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सिल्ली पंच परगना का संघर्ष और शहादत सबसे बड़ा योगदान रहा है. सरकार आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखे, परिणाम अच्छे होंगे. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए नौकरियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व प्रमाण पत्र देकर कृतार्थ किया है. केंद्रीय सचिव प्रो रतनलाल महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना ही होगा. हम लड़ेंगे और जीतेंगे. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की आंदोलनकारियों को अपने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा. जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के मूल्य को स्थापित करना आंदोलनकारी का दायित्व है. अध्यक्षता मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा व संचालन प्रमुख आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण महतो ने किया. सड़क दुर्घटना में मुरलीधर महतो व विवेक कुमार की मौत पर मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में दिनेश कुमार महतो, सनत कुमार राय, विष्णु गिरी, विनोद महतो हलदार, महतो, तारा कुमारी, श्रीधर महतो, राजेंद्र पातर मुंडा, विजय कुमार गुप्ता, चिंता देवी, मुबारक अंसारी, काबिल अंसारी, कार्तिक महतो, फाल्गुनी यादव, सोमारी देवी, बुनू देवी, अष्टमी देवी आदि उपस्थित थे.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक, पुष्कर महतो ने कहा

सिल्ली पंचपरगना क्षेत्र से हजारों की संख्या में आंदोलनकारी तीन जनवरी को रांची पहुंचेंगेB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola