Madhubani News : सम्मान समारोह में विधायक ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खजौली. स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राजनगर विधायक सुजीत पासवान का प्रखंड भाजपा महामंत्री सुमित कुमार सिंह ने सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, प्राचार्य अनीश कुमार झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पाग़, दोपटा व पुष्पमाला से सम्मानित किया. विधायक ने संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की. उन्होंने कहा कि खजौली एवं राजनगर विधान सभा क्षेत्र पड़ोसी विधान सभा होने के नाते सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आम जनता की समस्या को दूर करें. मौके पर ज्योतींद्र नारायण, सरोज सिंह, अमरेश जायसवाल, लालटुन सिंह, राणा नितिन सिंह, सुमित सिंह, सतीश पासवान, सुरेश सिंह, रामदेव सिंह, कौशल झा, राम कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन