मधुबनी में डीएम से सीधे शिकायत कर सकेंगे लोग, घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
लोगों की समस्या सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network
मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं. ग्रामीणों ने जमीन विवाद और अतिक्रमण समेत कई मामले उठाए. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया.
मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, स्थानांतरण और ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण सहित कई मामलों को लेकर आवेदन दिया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया.
सरकारी जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने की शिकायत
कार्यक्रम में लखनौर प्रखंड की दीप पूर्वी पंचायत की सुनीला कुमारी ने पड़ोसियों पर सरकारी जमीन पर घर बनाने और रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की. उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की.
वहीं, झंझारपुर निवासी देवेंद्र नारायण ने वासडीह से जुड़े जमीन विवाद को लेकर आवेदन दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी बंटवारे के दौरान तीन हिस्सेदारों में से एक पक्ष ने अपने हिस्से से अधिक जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बना लिया है. साथ ही दूसरे हिस्सेदारों की जमीन भी नहीं छोड़ी जा रही है.
स्थानांतरण और प्रशिक्षण को लेकर भी पहुंचे लोग
कार्यक्रम में संजय कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक ने स्थानांतरण से संबंधित आवेदन सौंपा. इसके अलावा ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने आगामी 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया.
डीएम के निर्देश के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे.
घर बैठे ऑनलाइन शिकायत की अपील
डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
डीएम ने नागरिकों से अपील की कि सरकारी कार्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए वे आरटीएमएस ‘सहयोग’ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें. इससे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत कम होगी और प्रशासन तक उनकी समस्या आसानी से पहुंच सकेगी.
यह भी पढे़ं:
कमला नदी पुल के नीचे सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, गले और कमर में बंधे थे पत्थर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









