तीसरी सोमवारी और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु । | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन माह की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सोमवार को उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की. शिवालयों के साथ-साथ विषहर की भी पूजा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Rajnagar News: सावन माह की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी एक साथ पड़ने के दुर्लभ संयोग पर सोमवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर शिव मंदिरों के साथ विषहर की भी पूजा की गयी. सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

विज्ञापन

शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

राजनगर प्रखंड के सिमरी भूतनाथ महादेव स्थान, राज पैलेस स्थित महादेव मंदिर, मंगरौनी के एकादश रुद्र मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के संयोग को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की.

पिपराघाट से जल लेकर पहुंचे कांवरिये

पिपराघाट स्थित कमला, बलान और सोनी नदी के संगम स्थल से श्रद्धालुओं ने जल भरा. इसके बाद कांवर यात्रा करते हुए भूतनाथ महादेव स्थान पहुंचे.

कांवरियों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इस दौरान धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

विषहर की भी हुई पूजा

नागपंचमी के अवसर पर शिव मंदिरों के साथ विषहर की भी पूजा की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से नाग देवता की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में दिशा की बैठक का जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार, सांसद आरपी मंडल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन