ठंड में रूखी त्वचा से परेशान? घर पर बनाएं कोल्ड क्रीम, चेहरे पर ग्लो ऐसा कि खूबसूरती देख लोग बावले हो जाएंगे
घर में तैयार कोल्ड क्रीम, Pic Credit- Chatgpt
Homemade Cold Cream: सर्दियों में चेहरे की त्वचा रूखी और दमकना बंद हो जाती है. घर पर बनायी जाने वाली यह नेचुरल कोल्ड क्रीम त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करती है, रूखापन दूर करती है और चेहरे में प्राकृतिक ग्लो लाती है. यह सुरक्षित, सस्ता और आसानी से तैयार होने वाला उपाय है.
Homemade Cold Cream: ठंड के मौसम में तेज हवा और धूप के कारण चेहरे की त्वचा में रूखापन आना आम बात है. ऊपर से रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देते हैं. जिससे न सिर्फ चेहरे रूखा हो जाता है बल्कि चेहरे का ग्लो कम हो जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाला कोल्ड क्रीम में केमिकल मिले होने की वजह से यह त्वचा के लिए सेफ नहीं रहता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर पर ही सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल कोल्ड क्रीम तैयार करके त्वचा को पोषण और ग्लो मिले, तो यह तरीका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यह न केवल त्वचा को मॉइश्चराइज करेगी बल्कि उसे अंदर से हाइड्रेट करती है जिससे रूखापन दूर होता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है.
घर पर कोल्ड क्रीम बनाने की जरूरी सामग्री
- विटामिन ई ऑयल- 1 टीस्पून
- नारियल तेल या बादाम तेल- 2 टीस्पून
- एलोवेरा जेल- 2 टीस्पून
- बीन्स या वॉटर बेस्ड क्रीम- 2 टीस्पून (बेस के लिए)
- गुलाबजल- 1 टीस्पून
Also Read: Winter Skin Care Tips: इन विंटर केयर टिप्स से दूर होगी त्वचा की परेशानी, चेहरे पर आएगी चमक
बनाने की विधि
- एक साफ कटोरी में नारियल तेल और विटामिन ई ऑयल मिला लें.
- अब इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल डालकर अच्छे से फेंटें.
- अंत में बेस क्रीम डालकर फिर से फेंटें, ताकि सभी सामग्री एकसमान मिश्रित हो जाए.
- तैयार क्रीम को एयरटाइट कंटेनर में रखें.
इसका इस्तेमाल करने से पहले जान लें जरूरी टिप्स
- इसे रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है.
- जिनकी त्वचा संवेदनशील है वो पहले अपने पैच का टेस्ट करा लें.
- तैलीय त्वचा वाले लोग तेल की मात्रा थोड़ी कम कर सकते हैं.
Also Read: Winter Skin Care: ठंड में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो आजमाएं ये जरूरी टिप्स
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. त्वचा से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर प्रभात खबर जिम्मेवार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










