झारखंड के लाखों लोगों को नहीं मिलेगा अनाज, राशन कार्ड का E-KYC कराना बना टेढ़ी खीर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Mar 2025 8:29 AM

विज्ञापन

Ration Card E-KYC latest update

Ration Card EKYC Jharkhand: झारखंड के 85 लाख राशनकार्ड धारियों का ई-केवाइसी अब तक नहीं हो सका है. बचे हुए दिनों में इतने लोगों को केवाईसी होना मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

रांची : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े राशनकार्डधारियों सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. लेकिन अब भी राज्य के 85 लाख राशनकार्ड धारियों का ई-केवाइसी नहीं हो पाया है. बचे हुए छह दिनों में इतनी बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारियों का केवाईसी करना संभव प्रतीत नहीं होता है. ई-केवाइसी नहीं होने से राशनकार्ड धारी केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली अनाज योजना से वंचित रह जायेंगे.

केवाईसी करने के लिए घंटों खड़ा रहना पड़ रहा

पॉश मशीन के टूजी होने और नेटवर्क की ससमय उपलब्धता नहीं होने के कारण एक परिवार को केवाईसी कराने में कई घंटे तक खड़ा रहना पड़ रहा है. झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े कुल लाभुक सदस्यों की संख्या दो करोड़ 63 लाख 80 हजार 652 है.

Also Read: 26 मार्च को आपके शहर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट क्या है, यहां देखें

क्या कहते हैं लाभुक

लोग केवाइसी कराना चाहर हे हैं. लेकिन मशीन ही काम नहीं करती है. केवाईसी कराने के लिए क्या एक आदमी दिन भर खड़ा रहेगा. सरकार इस सिस्टम में बदलाव करें.

किरण कुमार, लाभुक

सरकार की मशीन ठीक नहीं है. पूरे परिवार का केवाईसी कराने आये हैं. लेकिन आधा लोगों का फिंगर प्रिंट आ रहा है. डीलर कहता है नेटवर्क में खराबी है.

कुसुम देवी, लाभुक

रांची में 22 लाख सदस्य, 15.77 लाख का हुआ ई-केवाईसी

रांची जिला में सदस्यों की संख्या करीब 22,00784 है. इनमें से 15.77 लाख सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है. यानि, करीब 72 प्रतिशत सदस्य ई-केवाईसी के दायरे में आ चुके हैं. वहीं, 6,22,851 अब भी हैं जिनका इ-केवाईसी किया जाना है. आंकड़ों के मुताबिक रांची में सबसे अधिक 2,24908 सदस्यों की इ-केवाईसी किया जाना शेष है. वहीं, नामकुम में 30,988 और कांके में 42252 सदस्य हैं जिनका ई-केवाईसी नहीं हो पाया है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में साफ रहेगा मौसम, लेकिन झुलसाएगी गर्मी, 31 मार्च तक क्या है वेदर अपडेट?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola