Jharkhand Weather: झारखंड में साफ रहेगा मौसम, लेकिन झुलसाएगी गर्मी, 31 मार्च तक क्या है वेदर अपडेट?

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में 31 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. बढ़ते तापमान से लोगों की परेशानी बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा. गर्मी की तपिश बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. हफ्तेभर की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सिसय तक जा सकता है. इस दौरान रांची का पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

31 मार्च तक साफ रहेगा मौसम


मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 31 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. मौसम के मिजाज में एक सप्ताह तक कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढे़ं: Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड में अब इन्हें ही मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, हेमंत कैबिनेट से 16 प्रस्तावों पर मुहर

करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहा रांची का तापमान


राजधानी रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ये भी पढे़ं: झारखंड में जल, जंगल, जमीन की लूट रोकने में हेमंत सोरेन सरकार विफल, रांची में बोले डी राजा

ये भी पढे़ं: Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाएं भरेंगी आत्मनिर्भरता की नयी उड़ान, रांची डीसी का ये है प्लान

ये भी पढे़ं: IPS Transfer & Posting: अनिल पालटा बने नए रेल महानिदेशक, MS भाटिया को मिला ये पद, झारखंड में सात के तबादले

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola