Rath Yatra 2025: मेला में कई नये और रोमांचक झूले लूटेंगे आपका दिल, जानिए टिकट की कीमत
Published by : Dipali Kumari Updated At : 26 Jun 2025 1:46 PM
Rath Mela (सांकेतिक तस्वीर)
Rath Yatra 2025: रथ मेला को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. मेला परिसर में कई बड़े-बड़े झूले लग गये हैं. साथ ही दूर-दूर से कई दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंच चुके हैं. इस बार मेले में 1500 से अधिक दुकानें लगायी जा रही है. इस वर्ष मेला परिसर में कई नये और रोमांचक झूले लगाये जा रहे हैं.
Rath Yatra 2025: राजधानी रांची में कल 27 जून से ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू होने वाला है. मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. मेला परिसर में कई बड़े-बड़े झूले लग गये हैं. साथ ही दूर-दूर से कई दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंच चुके हैं. इस बार मेले में 1500 से अधिक दुकानें लगायी जा रही है. इनमें रोमांचक झूले, मीना बाजार, मौत का कुआं, पारंपरिक मिठाइयों की दुकानें, कृषि उपकरण समेत विभिन्न दुकानें शामिल हैं.
मेले में इस बार मिलेगा रोमांचक झूलों का आनंद
इस वर्ष मेला परिसर में कई नये और रोमांचक झूले लगाये जा रहे हैं. प्रमुख झूलों में फ्रिसबी झूला (नाव की आकृति वाला), डांसिंग फ्लाइ, ड्रैगन ट्रेन, टोरा-टोरा, चांद तारा, ब्रेक डांस, सुनामी, रेंजर और बड़ा नाव जैसे झूले शामिल हैं. मेला परिसर में कुल 20 बड़े झूले लगाये जा रहे हैं, जिनमें से 10 झूलों की फिटिंग पूरी हो चुकी है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बच्चों के लिए 20 से अधिक छोटे झूले
बच्चों के लिए 20 से अधिक छोटे झूले भी लगाये जा रहे हैं. जिनमें स्कॉर्पियो, हेलिकॉप्टर, मिक्की माउस, टावर झूला, श्री-वन झूला, बेबी ट्रेन, सुनमुन ट्रेन प्रमुख हैं. मेले में इस बार दो “मौत के कुएं” लगाये जा रहे हैं, जहां बाइक और कार सवारों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को रोमांचित करेंगे. इनकी संरचना और फिटिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. नये से पुराने झूलों का आनंद लेने के लिए 50 से 100 रुपये प्रति झुला खर्च करने पड़ेंगे. बच्चों के लिए बने झूलों की कीमत 50 से 80 रुपये के बीच होगी.
रांची समेत कई जगहों से आये झूला संचालक
मेले में झूले लगाने के लिए रांची, गुमला, सिसई, जमशेदपुर, पटना, बिहार शरीफ और कोलकाता से झूला संचालक पहुंचे हैं. रांची के वरिष्ठ झूला संचालक कुतुबुद्दीन भाई ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से इस मेले में झूले लगा रहे हैं और इस बार दर्शकों के लिए नये अनुभव होंगे. कोलकाता से आये मेरून दास ने कहा कि वह वर्षों से इस मेले से जुड़े हैं और झूलों की अंतिम तैयारी चल रही है.
इसे भी पढ़ें
Crime News : पति ने पत्नी को मार डाला, बदले में मायके वालों ने उसे भी निपटा डाला
JSSC CGL Paper Leak: रिजल्ट प्रकाशन पर रोक बरकरार, 15 जुलाई को अगली सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










