Ranchi News : चाकू मारकर रैपिडो चालक का मोबाइल छीना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 12:02 AM

विज्ञापन

पीड़ित ने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया

विज्ञापन

रांची. चाकू मारकर रैपिडो चालक का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. इस मामले में पंडरा फ्रेंडस काॅलोनी निवासी (मूल रूप से चतरा टंडवा निवासी) विवेक कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया है. कहा है कि 22 जनवरी को मुझे रैपिडो ऐप पर हटिया रेलवे स्टेशन रोड से हरमू चौक की बुकिंग का मैसेज आया. उस समय मैं हिनू चौक पर था. वहां से हटिया रोड स्थित लोकेशन पर पहुंचा. वहां एक लड़की मिली, जिसने रैपिडो बुक किया था. उसने अपने परिवार से बात करने के लिए मुझसे मोबाइल लिया. फिर फोन अपने पास रख लिया. इस दौरान वहां एक लड़का आया और लड़की को छेड़ने का आरोप लगाकर मेरे साथ मारपीट करने लगा. लड़की ने भी इसमें सहयोग किया. अचानक जान मरने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया. बचाव में दाहिना हाथ आगे किया, तो चाकू हाथ के पार हो गया. उनदोनों ने मुझे धमकी दी कि पुलिस केस करोगे, तो तुम्हें जान से मार देंगे. जान बचाकर वहां से भागकर एक होटल पर गया. स्थानीय लोगों की मदद से मुझे डोरंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर रिम्स रेफर किया गया. इलाज कराने के कारण मैंने देर से केस दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola