IN PICS: दो घंटे की बारिश में पानी-पानी हो गयी राजधानी रांची, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated at : 31 Aug 2022 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
thunderstorm lightning rain in jharkhand weather forecast

Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.

रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि राजधानी में शाम 5:30 बजे तक 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. हालांकि, रात 9:30 बजे से फिर राजधानी में भारी बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की बात कही है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची में बुधवार दिन को दिन में दो घंटे हुई झमाझम बारिश ने रांची को पानी-पानी कर दिया. दिन के 11 बजे से एक बजे तक हुई बारिश से शहर की गलियों और मुहल्लों में जलजमाव हो गया. नालियों का पानी सड़क पर आ गया.

undefined

तेज बारिश के कारण संकीर्ण गलियों में पानी का बहाव तेज हो गया और कचरे का अंबार लग गया. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जाम नालियों के कारण भी बारिश का पानी सड़क पर बहता रहा. इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई.

undefined

रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि राजधानी में शाम 5:30 बजे तक 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. हालांकि, रात 9:30 बजे से फिर राजधानी में भारी बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की बात कही है.

undefined

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी रांची को 4 सितंबर तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. कहा गया है कि रांची के आसमान में सामान्यत: हर दिन बादल छाये रहेंगे. हर दिन एक या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहेगा.

undefined

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. लेकिन, अे पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा.

undefined

मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गयी. 30 अगस्त को सबसे ज्यादा 65 मिलीमीटर वर्षा बोकारो के फुसरो में हुई.

undefined

मानसून की बारिश की बात करें, तो 1 जून से 30 अगस्त के बीच सबसे ज्यादा 1176.3 मिलीमीटर वर्षा लौहनगरी जमशेदपुर में दर्ज की गयी है. राजधानी रांची में 985.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि चाईबासा में 857.4 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 668.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola