ePaper

Ranchi News: जाम से मुक्त होगी राजधानी, ऑटो के लिए चिह्नित किए गए 17 रूट, दूसरे रूट पर गए तो लगेगा 10 हजार जुर्माना

Updated at : 04 Aug 2024 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: जाम से मुक्त होगी राजधानी, ऑटो के लिए चिह्नित किए गए 17 रूट, दूसरे रूट पर गए तो लगेगा 10 हजार जुर्माना

Ranchi News: रांची को जाम से मुक्त करने की कवायद के तहत राजधानी में चलने वाले ऑटो के 17 रूट चिह्नित किए गए हैं. रूट के उल्लंघन पर देना होगा 10 हजार जुर्माना.

विज्ञापन

Ranchi News: राजधानी रांची में जाम की समस्या को देखते हुए दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार ने पूरे शहर को चार जोन में बांटा है. इन चार जोन में 17 रूट चिह्नित किये गये हैं. शहर के रजिस्टर्ड ऑटो को चिह्नित 17 रूट में से किसी एक रूट पर ही चलना होगा.

ऑटो चालक 19 अगस्त तक कर सकेंगे रूट का चयन

इस संबंध में प्राधिकार की ओर से आम सूचना जारी की गयी है. इसमें सभी ऑटो चालकों से कहा गया है कि वे 19 अगस्त तक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में आवेदन देकर अपने रूट का चयन कर लें.

आवेदन नहीं देने पर क्या होगा

19 अगस्त तक आवेदन नहीं देने वाले ऑटो चालकों से कहा गया है कि अगर वे राजधानी रांची की इन 17 रूटों में से किसी एक रूट का चयन नहीं करते हैं, तो उनके ऑनर बुक में जो पता दर्ज होगा, उसी के आधार पर उन्हें रूट आवंटित कर दिया जायेगा.

खाकी वर्दी पहनकर चलाना होगा ऑटो

ऑटो चालकों से कहा गया है कि उन्हें भी अब ड्रेस कोड का पालन करना होगा. इसके तहत उन्हें अब खाकी वर्दी पहननी होगी.

दूसरे रूट में चलने पर 10 हजार जुर्माना

चिह्नित रूट को छोड़ कर अगर कोई ऑटो चालक दूसरे रूट में वाहन चलता है, तो ऐसे ऑटो चालक पर 10 हजार जुर्माना लगाया जायेगा.

ये हैं शहर के 17 रूट

  1. राजेंद्र चौक से धुर्वा बस स्टैंड
  2. राजेंद्र चौक से सदाबहार चौक
  3. बिरसा चौक से रिंग रोड वाया सिंह मोड़
  4. बिरसा चौक से हरमू चौक
  5. शहीद मैदान से रिंग रोड
  6. कचहरी चौक से कांटाटोली होकर ओवरब्रिज
  7. जुमार पुल से किशोरी यादव चौक
  8. जुमार पुल से चडरी
  9. जुमार पुल से रांची रेलवे स्टेशन
  10. कोकर से लालपुर
  11. कांटाटोली से कचहरी
  12. कांटाटोली से दुर्गा सोरेन चौक
  13. डंगरा टोली से सदर असपताल
  14. कांके चौक से हरमू पुल
  15. कांके चौक से किशोरी यादव चौक
  16. किशोरी यादव चौक से पंडरा पुल
  17. किशोरी यादव चौक से कटहल मोड़

Jharkhand Trendign Video

Also Read

Ranchi news : ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस पहनना होगा अनिवार्य

डीजल ऑटो व ई-रिक्शा की जांच के लिए क्या कार्रवाई हुई, बतायें : हाइकोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola