रांची के चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Feb 2026 5:28 PM
लापता हुए 4 बच्चे
Ranchi Missing Child: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रोड नंबर-5 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मचा है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और लोगों से मदद की अपील की गयी है. यदि आपको बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत 9431788800 पर सूचित करें.
Ranchi Missing Child, रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों की नींद उड़ी हुई है. वहीं, आसपास के लोग भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.
अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर निकल गये घर से
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे शुक्रवार की शाम अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर घर से कहीं चले गये. देर शाम तक जब वे वापस नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. लेकिन वे पुलिस के पास जाने से पहले आसपास के इलाकों में उनकी पूछताछ की गयी. इसके बाद संगे संबंधियों के पास भी तलाशी ली. जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी.
Also Read: हजारीबाग के सरकारी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूलों में निर्धारित डेडलाइन में होगा एडमिशन, समीक्षा बैठक
सुखदेवनगर थाना की पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखदेवनगर थाना की पुलिस हरकत में आई और बच्चों की पड़ताल शुरू की. फिलहाल वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9431788800 पर कॉल करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










