Ranchi News : 10 दिनों में तैयार हो जायेगा मेकन चौक की ओर का रैंप

Updated at : 06 Mar 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : 10 दिनों में तैयार हो जायेगा मेकन चौक की ओर का रैंप

निर्माण कार्य तेज

विज्ञापन

रांची. सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है. केबल स्टे ब्रिज का काम लगभग पूरा होने को है. तीनों रैंप को तैयार किया जा रहा है. नेपाल हाउस की ओर उतरने वाला रैंप लगभग तैयार है. वहीं सिरमटोली की ओर का भी रैंप पूर्ण होने को है. अभी मेकन चौक के पास का रैंप नहीं बन सका है. इसे 10 दिनों में बना लिया जायेगा. इसका काम तेज किया गया है. इसमें कुछ ही काम बचा हुआ है. अभी एप्रोच रोड से फ्लाइओवर को कनेक्ट करने का काम किया जा रहा है. उसके बाद उसका पक्कीकरण किया जायेगा. मेकन चौक के पहले सर्विस रोड तैयार किया जा रहा है. इसका काम भी तेज किया गया है. फ्लाइओवर के सारे कार्य पूर्ण करने के बाद उदघाटन के लिए तिथि मिलने का इंतजार किया जायेगा. फिलहाल सिरमटोली रैंप को लेकर मामला लटका हुआ है. सरना समिति की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है. ऐसे में इसका रास्ता निकालने के लिए बातचीत हो रही है.

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में आठ फीट ऊंचा होगा नॉइज बैरियर

रांची. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में करीब आठ फीट ऊंचा नॉइज बैरियर लगाया जायेगा. फ्लाइओवर के दोनों ओर नॉइज बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है. इसके लग जाने से फ्लाइओवर से गाड़ियों की आवाज दूसरी ओर कम जायेगी, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी. फ्लाइओवर के दोनों ओर बड़ी संख्या में मकान है. खास कर मकान का ऊपरी तल्ला फ्लाइओवर के बिल्कुल निकट है. ऐसे में गाड़ियों की आवाज सीधे लोगों के घरों में पहुंचेगी. इससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है. इसे देखते हुए एनएचएआइ व फ्लाइओवर निर्माण करा रही कंपनी ने इसमें नॉइज बैरियर लगाने के दिशा में कार्रवाई की है. अभी इसकी सहमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव पर सहमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जायेगा. इसे 2.5 मीटर ऊंचा बनाया जायेगा, ताकि आवाज दूसरी ओर कम से कम जाये. सिरमटोली फ्लाइओवर में इसकी ऊंचाई कम है. वहीं इसके दूसरी ओर देखना संभव नहीं होगा. क्योंकि, यह पारदर्शी नहीं रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola