रमेश सिंह मुंडा के अंतिम वाक्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे : हेमंत सोरेन

रमेश सिंह मुंडा के अंतिम वाक्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे : हेमंत सोरेन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री सह तमाड़ विधानसभा के विधायक स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा ने अपने कार्यकाल में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई कार्य किये थे. जनकल्याण को उन्होंने सदैव प्रमुखता दी थी.
आज जरूरत है उनके कार्यों से प्रेरित होकर गरीबों के उत्थान हेतू कार्य करने की. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सीएम ने कहा कि कहा कि स्वर्गीय मुंडा के अंतिम वाक्य आज भी प्रासंगिक हैं. स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा ने हत्या के पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा था खूब पढ़ना, बड़ा आदमी बनना.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










