Rain Alert : रांची और सरायकेला-खरसावां में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची और सरायकेला-खरसावां के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.
Rain Alert : झारखंड की राजधानी रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होगी. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रहने का अनुमान है. इसलिए लोग बेहद सावधान रहें.
Rain Alert : झारखंड की राजधानी रांची में अगले तीन घंटे में जोरदार बारिश होने वाली है. गरज के साथ वज्रपात होने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है. तात्कालिक मौसम चेतावनी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ भागों ��ें मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिक की लोगों से अपील
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधान और सतर्क रहें. अगर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. बिजली के खंभे या पेड़ से दूर रहें. मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
इसे भी पढ़ें
20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी
Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले
संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव
Kal Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख शहरों में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










