ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख शहरों में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें

Updated at : 20 Apr 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weather tomorrow 21 april 2025

झारखंड में कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में लगातार कई दिनों तक बारिश और वज्रपात के साथ-ओला वृष्टि भी हुई. अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के प्रमुख शहरों में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. जमशेदपुर, रांची और डाल्टेनगंज में कल का मौसम कैसा रहेगा, आज भी जान लीजिए.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर बांग्लादेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में चक्रवात से ईस्ट-वेस्ट ट्रफ गुजर रहा है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने वाला है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. अगर बात झारखंड में कल के मौसम की करें, तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि जमशेदपुर में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है.

जमशेदपुर का तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 21 अप्रैल को जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार 20 अप्रैल को जमशेदपुर के आसमान में आंशिक बादल छाये रहे. बारिश या वज्रपात होने की संभावना है.

रांची में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो रविवार को आंशिक बादल छाये रहे. कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है. रांची में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में भी मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 21 अप्रैल को रांची का मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डालटेनगंज में तापमान 42 डिग्री होने का अनुमान

डालटेनगंज में रविवार को आसमान साफ रहा. सोमवार के मौसम की बात करें, तो पलामू में मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. यहां का अधिकतम तापमान जमशेदपुर की तुलना में अधिक रहेगा. डालटेनगंज का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव

झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola