ePaper

संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव

Updated at : 20 Apr 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Politcs News Congress Press Conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते (बायें से) प्रदीप यादव, केशव महतो कमलेश व अन्य.

Congress Targets Nishikant Dubey: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को जमकर लताड़ लगायी है. संविधान बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के संबोधन के बाद कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा. भाजपा से मांग की कि निशिकांत दुबे को बर्खास्त किया जाये. और क्या-क्या बातें कहीं, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Congress Targets Nishikant Dubey| झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा है. 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान समेत अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी देने के लिए बुलायी गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम से ज्यादा डॉ दुबे पर निशाना साधा गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ अभियान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा के लिए 22 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केशव महतो कमलेश ने कहा कि बेलगामी अधिवेशन और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 40 दिन तक संविधान बचाओ अभियान चलाया जायेगा. बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर गहण समीक्षा भी की जायेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाऔ रैली का आयोजन किया जायेगा. इस बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जायेगी.

प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेगी कांग्रेस

इसी संवाददाता सम्मेलन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को निशाने पर लिया. कहा कि निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना पर जो बयान दिया है, कांग्रेस पार्टी उसकी घोर निंदा करती है. प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा सांसद का यह बयान भड़काऊ और असंवैधानिक है. गहरी चिंता का विषय है.

निशिकांत दुबे के बयान को प्रदीप यादव ने लोकतंत्र के मूल स्तंभ पर सीधा प्रहार बताया

प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे की टिप्पणी न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि लोकतंत्र के मूल स्तंभ पर सीधा प्रभार भी है. यह बयान न केवल न्यायपालिका का अपमान है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को डराने- धमकाने वाला भी है. यह बयान न्यायालय की स्वतंत्रता को छीनने वाला है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान यह दर्शाता है कि यह भाजपा नेतृत्व के इशारे पर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बगैर नेतृत्व की सहमति के सांसद द्वारा इस तरह का वक्तव्य नहीं दिया जा सकता.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निशिकांत दुबे का बयान देश में वैमनस्यता, विद्वेष फैलाने वाला – प्रदीप यादव

उन्होंने कहा कि यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा है. निशिकांत दुबे का यह बयान देश में वैमनस्यता, विद्वेष फैलाने वाला और देश को अराजकता की ओर धकेलने वाला है. इतने बड़े नेता के बयान से भाजपा अपना पल्ला झाड़ रही है. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर उंगली उठाना, उनके बड़बोलेपन और अल्पज्ञान का परिचायक है. संविधान की धारा 13 धारा 25 सहित कई धाराएं उच्चतम न्यायालय को शक्ति देती है कि संविधान की मूल भावना के विपरीत कोई कानून बनेगा, तो वह उसकी समीक्षा कर सकती है.

उच्चतम न्यायालय के बारे में कही गयी बातें कोर्ट की अमवमानना – कांग्रेस

प्रदीप यादव ने कहा कि इस तरह के मामले में वर्ष 1973 में केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य के मामले में 13 जजों की खंडपीठ ने फैसला दिया था. निशिकांत दुबे का यह बयान सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में की गयी बातें न्यायालय की अवमानना है. क्रिमिनल रिट का मामला बनता है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा.

बड़बोले सांसद को बर्खास्त करे भाजपा – प्रदीप यादव

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा सच में इस बयान से किनारा करना चाहती है, तो अपने बड़बोले सांसद को बर्खास्त करे. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री और भाजपा नेता देश से माफी मांगें. तभी माना जा सकता है कि भाजपा इससे दूर है. संवाददाता सम्मेलन में विधायक सुरेश बैठा, अनादि ब्रह्म, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, राजन वर्मा भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola