रांची के बिरसा मुंडा जेल पर पड़ा छापा, ये चीजें हुई बरामद, मुकदमा दर्ज करने का निर्देश
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Aug 2024 10:48 AM
रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा का पैकेट और एक पेन ड्राइव पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया.
रांची : रांची जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल पर छापा मारा है. ये हर माह होने वाला रेगुलर निरीक्षण था. इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की जांच की गई. सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों के ने जेल के अंदर मौजूद सभी चीजों की गहन जांच की. इसके अलावा जेल की रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय समेत स्थानों पर जाकर गहन छानबीन की गयी.
ये चीजें हुई बरामद
रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा का पैकेट और एक पेन ड्राइव पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने इन सारी चीजों को जब्त कर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया. प्रशासन का कहना है कि इन सामग्रियों की बरामदगी के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. हालांकि उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि इसके अलावा अन्य किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है.
जेल पदाधिकारियों को दिया गया कई जरूरी दिशा-निर्देश
रांची जिला प्रशासन ने इसके बाद जेल पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है. साथ ही साथ कैदियों से मुलाकात कर जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, डीएसपी प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जफर हसनात के साथ साथ 200 पुलिस जवान शामिल थे.
Also Read: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हटाये गये, 27 नवंबर 2023 को ही दिया गया था प्रभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










