रांची के बिरसा मुंडा जेल का प्रभार लेने आ रहे गढ़वा के जेलर अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल

जेलर अंजय श्रीवास्तव ने बताया कि लातेहार पतकी में एक बंदर को बचाने के क्रम में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. उन्हें सीने और कमर में चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लातेहार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.
जमशेदपुर, अशोक झा : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के नए जेलर का प्रभार लेने जा रहे अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का प्रभार लेने जा रहे थे. शुक्रवार को गढ़वा मंडल कारा से उनका ट्रांसफर हुआ था. उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नया जेलर बनाये जाने का आदेश जेल आइजी ने जारी किया था. शनिवार को ही अंजय श्रीवास्तव गढ़वा जेल से विरमित कर दिये गये. उसी दिन शाम को गढ़वा से रांची के लिए निकले होटवार जेल का प्रभार लेने के लिए गढ़वा से रवाना हुए अंजय श्रीवास्तव सड़क हादसे में घायल हो गये. प्रभात खबर से बातचीत में जेलर अंजय श्रीवास्तव ने बताया कि लातेहार पतकी में एक बंदर को बचाने के क्रम में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. उन्हें सीने और कमर में चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लातेहार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. फिलहाल वे ठीक हैं.
मंगलवार को योगदान दे सकते हैं अंजय श्रीवास्तव
मंगलवार तक वे रांची होटवार जेल के जेलर के तौर पर योगदान दे सकते हैं. अंजय श्रीवास्तव गढ़वा से पहले पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित घाघडीह जेल के जेलर थे. नवंबर 2023 में घाघीडीह सेंट्रल जेल से उनका गढ़वा मंडल कारा ट्रांसफर हुआ था. जेलर के तौर पर वे गिरिडीह, तेनुघाट, खूंटी जेल में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. मालूम हो कि शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर प्रमोद कुमार सहित तीन कर्मियों को जेल आइजी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद गढ़वा मंडल कारा के जेलर अंजय श्रीवास्तव को बिरसा मुंडा कारा का नया जेलर बनाये जाने की अधिसूचना जारी की गयी. रांची के एडीएम नक्सल रामवृक्ष राम को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का प्रभारी जेल अधीक्षक बनाया गया है.
Also Read: रांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक को धमकी मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर समेत ये लोग हुए सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




